पलिया: ससुराल आए युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में लालपुर ढाका गांव मे पेड़ में फंदे से लटका मिला शव,परिजनों ने शव की शिनाख्त की
पलिया तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पलिया कोतवाली क्षेत्र के लालपुर ढाका गांव में ससुराल आए युवक का आज संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में फंदे शव लटका हुआ मिला था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।कन्हैया लाल ने मृतक की शिनाख्त अपने पिता मोहन लाल निवासी खाडेपुर के रूप में की है।पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।