एटा: मंडी गेट के समीप शराब के लिए पैसे न देने पर ई-रिक्शा चालक पर हमला, नामजद लोगों ने पीटकर किया गंभीर घायल
Etah, Etah | Apr 16, 2026 एटा थाना कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित मंडी गेट के पास एक ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के लिए पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद नामजद लोगों ने चालक पर हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,वसीम पुत्र यामीन निवासी काशीराम कॉलोनी, मंडी गेट के पास अपने ई-रिक्शा के साथ खड़ा था। तभी कुछ नामजद लोग उसके पास पहुंचे