जिगना चौराहे पर बुधवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत दो लोग घायल हो गए। बन्नेलाल पुत्र पहाड़ी निवासी जिगिना गांव, कंचन पत्नी अनील को बाइक से लेकर सड़क पार कर रहे थे। तभी बस्ती की ओर से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। दोनों घायलों को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।