दरभंगा: दरभंगा में कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रमंडल स्तरीय अति पिछड़ा अधिकार सम्मेलन का आयोजन
लहेरियासराय स्थित आर्ट एंड गैलरी प्रेक्षागृह, दरभंगा स्टेडियम में शनिवार को प्रमंडल स्तरीय अति पिछड़ा अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दरभंगा प्रमंडल के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली। सम्मेलन में अति पिछड़ा वर्ग के सामाजिक, शैक्षणिक और राजनीतिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई।