मेरठ: कंकरखेड़ा क्षेत्र में शराब पीने को मना किया तो पति ने पत्नी की कर दी ईट से कुचलकर हत्या, हुआ फरार पुलिस तलाश में जुटी
Meerut, Meerut | Dec 10, 2024 मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र के लखवाया गांव में मंगलवार को दिन निकलते ही एक पति ने अपनी पत्नी की ईट से कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी और फरार हो गया पति-पत्नी में शराब पीने को लेकर विवाद रहता था इसी के चलते पति ने पत्नी की हत्या की वारदात को अंजाम दे दिया फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है