बरवाडीह: दूसरी किस्त मिलने के बाद भी आवास निर्माण नहीं करने पर लाभार्थी को फटकार, जल्द पूरा करने का निर्देश
बरवाडीह प्रखण्ड क्षेत्र के छिपादोहर में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रेश्मा रेखा मिंज के निर्देश पर प्रखण्ड समन्वयक शिव यादव जांच के लिए पहुँचे। जांच के दौरान लाभुक शांति देवी को अबुआ आवास योजना की दूसरी किस्त मिलने के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई गई।