गुना नगर: उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में गुना पुलिस ने किया जागरूकता कार्यक्रम मेधावी विद्यार्थियों को मिला सम्मान और मार्गदर्शन
गुना शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 2 में 18 जून को गुना पुलिस ने संवाद कार्यक्रम किया। विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने नशा मुक्ति महिला सम्मान साइबर और सड़क सुरक्षा पर जागरूक किया। मेघावी विद्यार्थियों का सम्मान कर विद्यार्थियों को नैतिकता सकारात्मक सोच के साथ दिशा देने संदेश दिया। पुलिस अधिकारी कर्मचारी शिक्षक और विद्यार्थी शामिल हुए।