शिवपुरी जिले के थाना रन्नौद पुलिस ने अपहरण के दर्ज प्रकरण में फरार चल रहे।चार आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया। अदालत के निर्देश पर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।