पति-पत्नी में कहा सुनी से नाराज पति ने फंदे से लटक कर आत्महत्या की। सूचना पर रविवार की सुबह 8 बजे का लगभग मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के बकुलहा गांव की है। जहां के राजकुमार यादव 26 वर्ष शनिवार की रात छत के रेलिंग के सहारे रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गए। जिससे उनकी मौत हो गई