शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में पूर्व चेयरमैन अब्दुल वाहिद ने अग्निकांड पीड़ितों को बांटी आर्थिक सहायता, बढ़ाया मदद का हाथ
शिकोहाबाद मे कटरा बाजार सब्जी मंडी में हुए भीषण अग्निकांड के बाद दाने-दाने को मोहताज हुए दुकानदारों की मदद के लिए पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल वाहिद आगे आए हैं। जहां अन्य नेता केवल आश्वासनों तक सीमित रहे, वहीं वाहिद ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 50 प्रभावित दुकानदारों को 5-5 हजार रुपये की नकद आर्थिक सहायता प्रदान की।