गुमला: भोलेनाथ के बुलावे पर निकले श्रद्धालु, गुमला से अमरनाथ यात्रा के लिए 36 सदस्यीय दल रवाना।
Gumla, Gumla | Jul 17, 2026 गुमला से आस्था और श्रद्धा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए गुमला से 36 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल आज अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुआ। भाजपा नेता एवं समाजसेवी मंगल सिंह भोगता के नेतृत्व में यह जत्था मधुकर बस से टोरी रेलवे स्टेशन के लिए निकला, जहां से रात 10 बजे जम्मू तवी के लिए ट्रेन पकड़ेंगे।