डेढ़ साल पुरानी वाहन चोरी की वारदात सुलझी, पंचकूला पुलिस ने 2 फरार आरोपियों को दबोचा, चोरी की बाइक बरामद कर भेजा जेल
पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के निर्देशानुसार पंचकूला पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने और लंबे समय से अनसुलझे मामलों को सुलझाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच-2 पंचकूला की टीम ने करीब डेढ़ साल पुरानी मोटरसाइकिल चोरी की वारदात को सुलझाते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुंजन बजाज उर्फ मोन्टी (33) निवासी यमुनानगर तथा आदित्य सिंह उर्फ राजू (25) निवासी सेक्टर-25, पंचकूला के रूप में हुई है।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक आईपीएस अमरिंदर सिंह के अनुसार, शिकायतकर्ता ने 16 फरवरी 2026 को एमडीसी थाना में शिकायत दी थी कि उनसे बाइक को 19 जनवरी 2025 को जीएच-6 की पार्किंग में खड़ा किया गया था, जो बाद में वहां से चोरी मिली। सूचना के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
क्राइम ब्रांच-2 की टीम ने इंचार्ज प्रवीण मलिक की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर गुंजन बजाज उर्फ मोन्टी और आदित्य सिंह उर्फ राजू को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल भी बरामद की। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia