बरेली: कमिश्नर सौम्या अग्रवाल की अंगूठी पहल, कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर बांटे गए हेलमेट
सड़कों पर बारात के जाम से छुटकारा दिलाने वाली कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने बरेली मंडल में हादसे रोकने के लिए एक अनूठी पहल शुरू की है। चारों जिलों में कांवड़ ले जाने वालों को हेलमेट दिए जा रहे हैं। इससे वह हादसे का शिकार नहीं होंगे। सड़कों पर वाहनों का जमघट और बगैर हेलमेट कांवड़ लाने वाले हादसे का शिकार हो जाते थे।