मंडला: झंकार भवन में पत्रकार फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, प्रतिभाओं को मिला सम्मान
Mandla, Mandla | May 3, 2026 जिले में सामाजिक सरोकार और उत्कृष्ट कार्यों को प्रोत्साहित करने की दिशा में पत्रकार फाउंडेशन द्वारा झंकार भवन में रविवार को दोपहर 2 बजे उत्कृष्ट नागरिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, छात्र-छात्राएं एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित रहे।