हमीरगढ़। ग्रामीण अंचलों में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर जानलेवा साबित हुई।हमीरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र के बिलियां कलां गांव में छत से गिरकर घायल हुए 15 वर्षीय छात्र बाबू पुत्र रमेशनाथ योगी की इलाज के अभाव में मौत हो गई।हादसे के बाद करीब ढाई घंटे तक समुचित उपचार न मिल पाने को ही उसकी मौत का मुख्य कारण माना जा रहा है।.