हरिद्वार में मनमाना किराया वसूलने वालों पर परिवहन विभाग का एक्शन
हरिद्वार में यात्रियों से मनमाना किराया वसूलने वाले ऑटो-विक्रम चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कस दिया। अधिकारियों ने आम यात्री बनकर रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक करीब 3 किलोमीटर का सफर किया। इस दौरान विक्रम चालक ने एआरटीओ निखिल शर्मा से ही 300 रुपये किराया मांग लिया, जबकि निर्धारित किराया महज 50 रुपये है।
किराए में भारी अंतर सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने दोनों विक्रमों को मौके पर ही जब्त कर लिया। अभियान के दौरान 105 वाहनों के चालान किए गए, जबकि कुल 25 वाहन जब्त किए गए।
मनमाना किराया वसूलने वालों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा है।
Udham Singh Nagar Police Uttarakhand Rudrapur online Haridwar Police #Artoharidwar