दुधि: 21 मई से शुरू होगी किरबिल 132 केवी परियोजना, लो-वोल्टेज और कटौती से मिलेगी राहत, पिपरी–सोननगर लाइन का काम हुआ पूरा
सोनभद्र के दक्षिणांचल की बहुप्रतीक्षित किरबिल 132 केवी विद्युत परियोजना को 21 मई की सुबह 10 बजे ऊर्जीकृत किया जाएगा। परियोजना शुरू होने के साथ ही दुद्धी तहसील क्षेत्र के दुद्धी, म्योरपुर, बभनी, बीजपुर और आसपास के इलाकों की बिजली व्यवस्था में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। अभी तक इन क्षेत्रों को रिहंद बांध स्थित पिपरी पावर हाउस से बिजली आपूर्ति की जा रही थी।