कटनी नगर: पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
पश्चिम बंगाल असम और पांडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत का जश्न आज सोमवार शाम 6:00 बजे शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में भाजपा जनों ने आतिशबाजी कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर इस जीत की खुशियां बांटी इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता यहां मौजूद रहे।