रफीगंज: रफीगंज के औरवां गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आई एक वृद्धा महिला, घायल होकर रेफर
रफीगंज के औरवां गांव के सामने अज्ञात ट्रेन के चपेट आने से लगभग 65 वर्षीय वृद्धा का दाहिना पैर कट गया। जिसकी पहचान गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के खट्नही गांव के रामजन्म यादव के पत्नी लगभग 65 वर्षीय जसिया देवी के रूप में पहचान की गयी है। गुरुवार रात्रि 10 बजे डॉ सुबोध कुमार ने बताया कि घायल को गया मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।