जलालाबाद: परशुरामपुरी में कांवड़िया विश्राम स्थल का शुभारंभ, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
जलालाबाद। परशुरामपुरी में जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर नगरिया के सामने नगर पालिका परिषद परशुरामपुर द्वारा नवनिर्मित कांवड़िया विश्राम स्थल का गुरुवार को विधायक हरिप्रकाश वर्मा, नगर पालिका चेयरमैन शाकिल अहमद एवं समस्त सभासदों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक व गणमान्य लोग मौजूद रहे