कोल: नगर आयुक्त ने गूलर रोड़ की सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण, दोस्त बनकर सफाई कर्मियों को पढ़ाया स्वच्छता का पाठ
Koil, Aligarh | Aug 2, 2025 अलीगढ़ में नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने वार्ड 15 गूलर रोड क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर आयुक्त का नया रूप सामने आया। नगर आयुक्त इस बार सफाई कर्मियों के ‘हमदर्द’ और ‘साथी’ बनकर सामने आए। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था की खामियों को नोट किया और सफाई मित्रों को एकजुट कर के स्वच्छता का पाठ पढ़ाया है।