शाहबाद: पाली बाईपास पर बजरिया के निकट तेज रफ्तार बाइक ने महिला के टक्कर मारी, इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में मौत
पाली बाईपास पर बजरिया के निकट तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला के टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी अवस्था में महिला को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।