राजगढ़: राजगढ़ थानांतर्गत दो बच्चों को छोड़कर ससुराल से लापता हुई महिला, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी, 12 मई रात 10 बजे से लापता
Rajgarh, Churu | May 15, 2026 राजगढ़ थानांतर्गत 12 मई की रात एक महिला अपनी ससुराल से अचानक लापता हो गई। जो 5 साल के बेटे और 2 साल की बेटी को छोड़कर गई है तथा महिला का अब तक कोई पता नहीं चला है।लापता महिला की उम्र 26 साल, लंबाई साढ़े 4 फुट, रंग सांवला, हष्ट-पुष्ट शरीर है।लापता होते वक्त भूरे रंग का सलवार सूट व पैरों में जूती पहने थी। मिले तो राजगढ़ थाने के टेलिफोन 01559 222035 पर सूचना दे