सोनीपत: गन्नौर में दशहरा महोत्सव: 15 रथों पर सजी झांकियों के बीच रावण दहन
गन्नौर के आरपीएस ग्राउंड में श्री राधे वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। 15 रथों पर सजी झांकियां और भव्य शोभायात्रा के बीच विधायक देवेंद्र कादियान ने रावण दहन किया। महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता से संभाली।