बीकानेर: जयपुर रोड स्थित मकान में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला आज थाने में दर्ज हुआ
युवती के साथ अभद्रता करते हुए जबरदस्ती दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के जयपुर रोड़ पर 26 अक्टूबर की दोपहर की है। इस सम्बंध में पीडि़ता के पिता ने सुनील नायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह झोपडिय़ों में रहता है। 26 अक्टूबर को वह अपने काम पर चला गया। पीछे घर में उसकी बेटी थी।