बीकानेर: करणी औद्योगिक क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी, किया प्रदर्शन
बीकाजी फैक्ट्री और एसबीआई बैंक के मध्य मुख्य सड़क पर एक गहरा गड्ढा पिछले दो से तीन माह से बना हुआ है जो किसी बड़ी अनहोनी को आमंत्रण दे रहा है। वहीं विभाग द्वारा ना तो किसी प्रकार की बैरिकेडिंग और ना ही किसी प्रकार का कोई सूचना बोर्ड लगाया गया है। अक्सर रात को अंधेरा होने की वजह से कई लोग इस गहरे गड्ढे में गिर जाते हैं।