पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र में होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच
बुधवार की देर रात करीब साढ़े 11.30 बजे पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान संतोष कुमार के तौर पर हुई है। मौके से 2 खोखे बरामद हुए हैं। वारदात के बाद दोनों अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। मामले की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।