परिहार: दोहरी नागरिकता मामले में नेपाल के एक महिला सहित दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, परिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई
परिहार थाना कांड संख्या 50/23 में दर्ज दोहरी नागरिकता से संबंधित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बसीर बैठा एवं शकीला खातून के रूप में हुई है। दोनों नेपाल के महोत्तरी जिला के निवासी हैं।