चिरई डोंगरी रेलवे में आयोजित श्रीमद् भागवत पुराण कथा के चौथे दिवस सोमवार को पांच बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पंडाल नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की नारों से गूंज उठा। कथा का वाचन प्रिया मानसी ने किया। श्रोताओं ने श्रद्धा भाव से श्रीकृष्ण जन्म का श्रवण किया और जन्मोत्सव को सभी भक्तजनों ने बड़ी धूमधाम से मनाया।