मंझनपुर: टेंवा में पट्टे की जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा, एसडीएम के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
टेंवा में प्रशासन ने पट्टे की जमीन से अवैध कब्जा हटाकर पट्टेदार को दोबारा कब्जा दिलाया। जानकारी के अनुसार मौजा टेंवा की आराजी संख्या-798, रकबा 0.011 हेक्टेयर भूमि ग्राम निवासी कल्लू के नाम पट्टे पर आवंटित है। पूर्व में उन्हें भूमि का कब्जा भी दिलाया जा चुका था। आरोप है कि बाद में विपक्षी महेन्द्र समेत अन्य लोगों ने जबरन उक्त भूमि पर कब्जा किया गया था।