तरबगंज: बिशनपुर में मकान का छज्जा गिरने से पंचायत सहायक की हुई मौत
बिशुनपुर में शुक्रवार सुबह 9 बजे के आसपास पंचायत सहायक ललिता सिंह पुत्री भोला सिंह अपने घर से ड्यूटी के लिए निकल रही थी।कि घर पर मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान बरामदा का छज्जा उनके ऊपर गिर गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।परिवारजनों ने इलाज हेतु सीएससी तरबगंज पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।