मुरैना नगर: मुरैना: झंडा चौक सर्राफा बाजार में उधार के गहने न मिलने पर व्यापारी पर हमला, चेन और नकदी लूटी
मुरैना शहर के झंडा चौक सर्राफा बाजार में शनिवार शाम उधार में सोने के गहने नहीं देने पर चार युवकों ने सर्राफा व्यापारी श्याम राठौर पर हमला कर दिया।आज रविवार कों व्यापारी ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने कुर्सी से मारपीट कर दुकान से सोने की चेन और 6,900 रुपए भी ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।