गढ़वा: हजारीबाग कुसुम्भा कांड: झामुमो का भाजपा पर हमला, आरोपी को पार्टी से बताया जुड़ा, माफी की मांग
Garhwa, Garhwa | Apr 3, 2026 हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के कुसुम्भा गांव में नाबालिग बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना और हत्या से पूरे राज्य में आक्रोश है। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है, जिसे झामुमो ने भाजपा से जुड़ा पूर्व बूथ अध्यक्ष बताया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों को अविलंब सख्त सजा देने की मांग की है। झामुमो जिला सचिव ने कहा