पूरनपुर: चंदिया हजारा गांव में गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली छीनकर ले जाने का आरोप, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव चंदिया हजारा के रहने वाले आनंद विश्वास पुत्र रंजीत विश्वास ने बताया उसने गांव के ही रहने वाले आदित्य सरकार से एक लाख 56 हजार रुपए उधार लिया था। जिसके बदले में आदित्य सरकार ने चार एकड़ गन्ने की फसल काटकर बेच दी थी। उसके बाद हिसाब भी नहीं किया और टालमटोल करता रहा और आज गन्ना भरी ट्रैक्टर ट्राली को छीन ले गया।