पूरनपुर: सुखदासपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर भाई ने भाई पर फावड़े से किया जानलेवा हमला
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुखदासपुर के रहने वाले शिशुपाल पुत्र नोखेलाल उम्र 35 वर्ष ने शनिवार को बताया कि गांव खाली जमीन पड़ी है। उसी को लेकर उसके बड़े भाई बबलू से विवाद हो गया था। जिसका फैसला ग्राम प्रधान के द्वारा किया जा रहा है। तभी बबलू ने अपने छोटे भाई शिशुपाल पर फावड़ा से जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है।