मंझनपुर: प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोर्रो में तीसरी बार चोरी, चोरों ने मिड-डे मील का राशन भी ले उड़ा, मीडिया के माध्यम से गुहार
प्राथमिक विद्यालय प्रथम कोर्रो में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते तीन दिनों के भीतर तीसरी बार विद्यालय को निशाना बनाते हुए चोरों ने बच्चों के मिड-डे मील के लिए रखा करीब 50 किलो चावल, 50 किलो गेहूं समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। मंझनपुर पहुंच कर प्रधानाचार्य ने मीडिया के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है।