पटना ग्रामीण: पटना में सांसद पप्पू यादव ने कहा, राजद कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ने में देर क्यों कर रही है
पटना में सांसद पप्पू यादव ने राजद पर करारा हमला बोला है। शनिवार दोपहर करीब 12:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि राजद के नेता ने अगर कहा है कि राजद को कांग्रेस से गठबंधन तोड़ लेनी चाहिए तो इसमें इतनी देर क्यों की जा रही है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इन सभी लोगों को सीबीआई और एड से डर लग रहा है इन्हें जनता से कोई लेना-देना नहीं है।