बहराइच: खैरा धौकल गांव में पंचायत चुनावी रंजिश के चलते दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल
जिले के रामगांव थाने के खैरा धौकल गांव में ग्राम पंचायत की पुरानी चुनावी रंजिश में मौजूदा व पूर्व प्रधान के बीच मंगलवार रात में कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से एक व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों गंभीर रूप से घायलों का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है। बुधवार सुबह पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है