गरौठा: गुरसरांय में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम, बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकार और साइबर सुरक्षा की दी गई जानकारी
झांसी के गुरसरांय स्थित खैर इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों और साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी।