मुज़फ्फरनगर: चरथवाल में कथित सामूहिक दुष्कर्म से हड़कंप, युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, नग्न छोड़कर भागे आरोपी
मुजफ्फरनगर के चरथावल थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवती ने गांव दधेड़ू खुर्द निवासी उमर और अन्य लोगों पर नशीला पदार्थ सुंघाकर कथित सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।SSP संजय कुमार वर्मा के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।मामले की गहन जांच जारी है