कटनी नगर: कांग्रेस ने निकाली बाइक रैली, चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, पारदर्शिता की मांग
वोट चोरी और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के ब्लॉक अध्यक्षों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विशाल बाइक रैली निकाली और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया यह प्रदर्शन आज बुधवार दोपहर 1 बजे किया गया था। बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।