कटनी नगर: स्लीमनाबाद: 15 वर्षों से भूमि के लिए शिकायत, निराकरण न होने पर ग्रामीण ने दी आत्मदाह की चेतावनी
स्लीमनाबाद क्षेत्र के चरगवां निवासी अजय सेन आज शुक्रवार दोपहर 1 बजे कलेक्टर और एसपी कार्यालय शिकायत करने पहुँचे थे उन्होंने बताया कि उनकी लगानी भूमि पर ग्राम पंचायत ने सीसी सड़क बना दी और बचे हिस्से पर ग्रामीणों ने घर तान दिए वे विगत 15 वर्षों से दफ्तरों के चक्कर काट रहे पर कोई निराकरण नहीं हुआ। उन्होंने आत्मदाह की चेतावनी दी है। जिसका जबाबदार प्रशासन होगा।