लखीमपुर: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ओयल कस्बे के बेहजम तिराहे पर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया सघन वाहन चेकिंग अभियान
लखीमपुर खीरी जिले में आगामी लोकसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। लोकसभा चुनाव को लेकर लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर आज ओयल कस्बे के लखीमपुर सीतापुर रोड पर बेहजम तिराहे पर ओयल पुलिस चौकी प्रभारी लल्ला गोस्वामी ने दलबल के साथ सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया है।