माहिष्मति गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन के तत्वावधान में माहिष्मति घाट में गो कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा के तीसरे दिन रविवार को पांच बजे तक कथा वाचक संतोष शास्त्री ने गौ माता की महिमा का बखान किया। गौ को जीवन के साथ और मरने के बाद भी साथ देने वाली पूजनीय मां बताया। कथा का श्रवण करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।