बरकागाँव: बड़कागांव में आगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा, राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
*हजारीबाग आगजनी कांड का 24 घंटे में खुलासा, राहुल दुबे गैंग के 4 अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के 13 माइल पुल के पास हाईवा में आगजनी मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर लिया है। हजारीबाग एसपी ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बीते दिन राहुल दुबे गिरोह के चार अपराधियों ने पेट्रोल डाल कर गाड़ी में आग लगा दिया था।