चायल: सराय अकिल के नवागत थाना प्रभारी ने 'एक्शन मोड' में गश्त व जनसंवाद से बढ़ाया भरोसा
सरायअकिल नवागत थाना प्रभारी शेर सिंह वर्मा ने बुधवार कार्यभार संभालते ही ‘एक्शन मोड’ में नजर आए। थाने पहुंचकर उन्होंने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया, जिससे क्षेत्रीय लोगों में विश्वास मजबूत हुआ है।पुलिस अधीक्षक कौशांबी के निर्देशों के क्रम में थाना प्रभारी ने देर शाम पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन गश्त की!