हनुमानगढ़: टाउन पुलिस ने अवैध 12 बोर बंदूक और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर भेजा जेल
टाउन थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बासिंडा डेयरी फार्म के पास चक 25 एनडीआर क्षेत्र से एक आरोपी को अवैध 12 बोर देशी बंदूक और तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जयपाल (35) निवासी ढाणी खेत खुद, चक 21 एनडीआर रोही चौहिलावाली के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।