हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी कस्बे में एथेनॉल फैक्ट्री को लेकर मचे बवाल के बाद गुरुवार को सूरतगढ़ में भी पुलिस ने नाकाबंदी की। हनुमानगढ़ फोरलेन रोड़ पर शाम के समय नाकाबंदी के दौरान पुलिस कर्मियों ने कार सवार लोगों को रोक कर पूछताछ की।गौरतलब है कि बुधवार को टिब्बी मे पुलिस किसान झड़प के बाद कांग्रेस नेताओं ने किसानों को टिब्बी कूच करने का आह्वान किया था।