हरदा: विधायक द्वारा कथित अपमान पर समाज में आक्रोश, माफी न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी
Harda, Harda | May 6, 2026 छिपानेर रोड स्थित कतिया छात्रावास में समाज के वरिष्ठजनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में जिला अस्पताल में हुए एक धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक द्वारा समाज के युवक राहुल पवार को कथित रूप से “दलाल” कहे जाने की घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया।