जमुई: सिमुलतला पुलिस ने दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल के लिए लाया अस्पताल
Jamui, Jamui | Feb 23, 2024 सिमुलतला पुलिस ने मारपीट व लकड़ी तस्करी करने के मामले में फरार चल रहे दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसे मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान थाना क्षेत्र निवासी छेदी दास तथा अकडू तांती के रूप में की गई है। दोनों अभियुक्त महीनो से फरार चल रहा था। जिसे गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।